फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev inaugurated 182 welfare works and performed Bhoomi Pujan in Jashpur

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी लाखों रुपये की सौगात, 182 कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Thu, 28 Dec 2023 06:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में लाखों रुपये की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कुल 182 विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है।
 

विज्ञापन
CM Vishnudev inaugurated 182 welfare works and performed Bhoomi Pujan in Jashpur
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यों लोकार्पण और भूमिपूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले में 11099.27 लाख रुपये की सौगात दी। 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें लोकापर्ण के 53 कार्यों के लिए 3264.93 लाख रुपये, भूमिपूजन के 129 कार्यों के लिए 7834.34 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इनमें जशपुर विधानसभा में 5698.25 लाख के कुल 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4050.16 लाख के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1350.86 लाख के कुल 35 कार्य शामिल हैं।  

विज्ञापन


लोकार्पण के कार्य में विधानसभा क्षेत्र जशपुर अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के छह कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के दो कार्य, कृषि विभाग के तीन कार्य, नगरपालिका परिषद जशपुर का एक कार्य, अक्षय ऊर्जा विभाग के तीन कार्य, लोक निर्माण विभाग का एक कार्य, वि.या.लाईट मशीनरी नलकूप, गेट उप संभाग अंबिकापुर का एक और स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण विभाग का एक कार्य शामिल है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 21 कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभि. जशपुर का एक कार्य, अक्षय ऊर्जा विभाग के दो कार्य, नगर पंचायत कुनकुरी का एक कार्य, लोक निर्माण विभाग का एक कार्य और आदिवासी विकास विभाग का एक कार्य शामिल है। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तीन कार्य, कृषि विभाग के दो कार्य, अक्षय ऊर्जा विभाग के दो कार्य एवं नगर पंचायत पत्थलगांव का एक कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिपूजन के विधानसभा क्षेत्र जशपुर अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पांच कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर का एक कार्य, जल संसाधन विभाग के तीन कार्य, नगर पंचायत बगीचा के 10 कार्य, लोक निर्माण विभाग के चार कार्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एक कार्य, आदिवासी विकास विभाग के दो और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का एक कार्य शामिल है।


विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी अंतर्गत अक्षय ऊर्जा का एक कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 66 कार्य, लोक निर्माण विभाग का एक कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के चार कार्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तीन कार्य शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत कृषि विभाग का एक कार्य, अक्षय ऊर्जा विभाग का एक कार्य, नगर पंचायत पत्थलगांव के 13 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का एक कार्य शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed