फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo Sai will return from foreign tour today: BJP will give a grand welcome at Raipur airport

विदेश दौरे से आज लौटेंगे सीएम विष्णुदेव साय: रायपुर एयरपोर्ट में बीजेपी करेगी भव्य स्वागत

Sat, 30 Aug 2025 11:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Aug 2025 11:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने 10 दिवसीय विदेश प्रवास से लौट रहे हैं। वे दोपहर 2:40 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
CM Vishnudeo Sai will return from foreign tour today: BJP will give a grand welcome at Raipur airport
विदेश दौरे से आज लौटेंगे सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने 10 दिवसीय विदेश प्रवास से लौट रहे हैं। वे दोपहर 2:40 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा की, जहां उन्होंने निवेश को आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ को वैश्विक स्तर पर औद्योगिक एवं आर्थिक दृष्टि से नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से कई अहम मुलाकातें और वार्ताएं कीं। जापान में उन्होंने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में प्रदेश की संभावनाओं को रखा, वहीं साउथ कोरिया में विभिन्न औद्योगिक घरानों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ संवाद कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगेगा। पार्टी ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत की योजना बनाई है। रायपुर में मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद राजधानी के कई हिस्सों में स्वागत जुलूस और रैली भी निकाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरे को प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ को निवेश और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed