सीएम साय का दक्षिण कोरिया प्रवास: ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण करना और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी।
ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग पर जोर
मुख्यमंत्री ने ModernTech Corp. को प्रदेश में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक नीति 2024–30 हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल मिलेगा, बल्कि जनता को आधुनिक परिवहन सुविधा और भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सतत परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर घटक निर्माण इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा क्षेत्र में एक उभरते राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित होगा।
रेलवे सहयोग पर चर्चा
दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने UNECORAIL के सीईओ डोंग पिल पार्क से मुलाकात की। बैठक में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UNECORAIL की विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने, रखरखाव को बेहतर बनाने और लॉजिस्टिक्स क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आम जनता को सुरक्षित व सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
निवेशकों को आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाकर हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नीति का केंद्रीय तत्व बना रहा है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे राज्य के विकास भागीदार बनें और इस परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होकर छत्तीसगढ़ को नए शिखरों पर पहुंचाएं।