{"_id":"6784c7d49f022d35020ae471","slug":"cm-vishnudeo-sai-dantewada-sukma-and-kondagaon-visit-today-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सीएम साय का दंतेवाड़ा, सुकमा दौरा आज; कोंडागांव में करेंगे रोड शो, देंगे विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सीएम साय का दंतेवाड़ा, सुकमा दौरा आज; कोंडागांव में करेंगे रोड शो, देंगे विकास कार्यों की सौगात
Mon, 13 Jan 2025 01:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान तीनों जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वहीं सीएम कोंडागांव में रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय 13 जनवरी को हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के बाद स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव से शाम सवा पांच बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे।
विज्ञापन