फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm Vishnudeo Sai Cabinet meeting today: These important proposals may get Discussion

Vishnudeo Sai Cabinet: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 30 Sep 2025 11:01 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 11:01 AM IST
सार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में होगी।

विज्ञापन
cm Vishnudeo Sai Cabinet meeting today: These important proposals may get Discussion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इसमें किसान, शिक्षा,  स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से संबंधित आदि प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।  
विज्ञापन


9 सितंबर को हुई थी पिछली बैठक
इस महीने में साय कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। इससे पूर्व नौ सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पहली बार सीएम साय समेत सभी 14 मंत्री शामिल हुए थे।
विज्ञापन


यहां जानें पिछली कैबिनेट बैठक के अहम फैसले-
  • इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इसके तहत सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 जून 2025 को विस्फोट शहादत को प्राप्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 
  • नीति की अवधि - नई व्यवस्था के अनुसार यह संशोधित नीति अब 2030 तक लागू रहेगी, या फिर जब तक राज्य सरकार नई सौर ऊर्जा नीति जारी नहीं करती।
  • उद्योगों को मिलने वाले लाभ - सौर ऊर्जा परियोजनाओं को अब राज्य की औद्योगिक नीति के तहत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा। इसके तहत निवेशकों को कई तरह की रियायतें और प्रोत्साहन मिलेंगे, जैसे ब्याज अनुदान, पूंजी लागत पर अनुदान (सूक्ष्म उद्योगों को), जीएसटी प्रतिपूर्ति (लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को), बिजली शुल्क में छूट, स्टाम्प शुल्क में छूट, परियोजना रिपोर्ट तैयार करने पर अनुदान, भूमि उपयोग बदलने की फीस में छूट, भूमि बैंक से जमीन लेने पर शुल्क में रियायत मिलेगी, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में छूट, दिव्यांगों को रोजगार देने पर अनुदान, मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया गया है। 
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुश्री रीता शांडिल्य, जो वर्तमान में लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed