फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting today Raipur chhattisgarh

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू, इन अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

Fri, 10 Oct 2025 12:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 12:45 PM IST
सार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज दस अक्तूबर दोपहर से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting today Raipur chhattisgarh
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज दस अक्तूबर दोपहर से शुरू हो चुकी है। इसमें धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिये जा सकते हैं। सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। 

विज्ञापन


यहां जानें पिछली कैबिनेट के अहम फैसले-

  • मंत्रिपरिषद की बैठक में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को शिथिल करते हुए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के स्थान पर एक बार मेरिट के आधार पर करने का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने प्रदान किया। 
  • विज्ञापन
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  अमिताभ जैन को भावभीनी दी गई। नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया। उन्होंने आज ही पदभार ग्रहण किया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।  
  •  मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि रूपये 24,50,05,457/- (रुपये चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन मात्र) एकमुश्त वापस किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण प्रदाय किया जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed