{"_id":"67718fc6513011dcbb049bcb","slug":"cm-vishnudeo-sai-cabinet-meeting-today-chief-minister-discuss-these-issues-with-his-ministers-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की विभागीय बैठक शुरू; इन मुद्दों पर बन रही रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की विभागीय बैठक शुरू; इन मुद्दों पर बन रही रणनीति
Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
सार
Vishnudeo Sai Cabinet meeting: छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद विभागीय बैठक ले रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Vishnudeo Sai Cabinet meeting: छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद विभागीय बैठक ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली। इसमें कई अहम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया। बालीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यहां जानें साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले-
मुख्यमंत्री ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया है, जिसके परिपालन में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रदर्शन पर प्रवेश के लिये देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए 'राज्य स्तरीय समिति' की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।