फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Say congratulates PM Modi on being awarded Ethiopia's highest civilian honour

CG: प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर सीएम साय ने दी बधाई

Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

विज्ञापन
CM Say congratulates PM Modi on being awarded Ethiopia's highest civilian honour
प्रधानमंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर सीएम साय ने जताया गर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। आज देश के 140 करोड़ नागरिक अपने राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और यह देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed