फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai will participate in state level Yoga Day program in Jashpur, collector took stock of the preparations

CG News: सीएम साय जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायज

Sun, 15 Jun 2025 02:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को जशपुर नगर में राज्य स्तरीय वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
CM Sai will participate in state level Yoga Day program in Jashpur, collector took stock of the preparations
कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को जशपुर नगर में राज्य स्तरीय वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास करेंगे। यह कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम, जशपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण कर स्थल की व्यवस्थाओं और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। 
विज्ञापन


वर्षा ऋतु को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल लगाए जाने, पर्याप्त संख्या में योगा मैट की व्यवस्था, अतिथियों के लिए बैठक, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर व्यास ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। इसके नियमित अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर भी संतुलन विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed