फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai returned from a successful foreign tour of Japan and South Korea, received a grand welcome at airport

CG News: जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Sat, 30 Aug 2025 06:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

जापान और दक्षिण कोरिया के आठ दिन के सफल विदेश दौरे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन
CM Sai returned from a successful foreign tour of Japan and South Korea, received a grand welcome at airport
जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जापान और दक्षिण कोरिया के आठ दिन के सफल विदेश दौरे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। भारी भीड़ ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलरी तक 100 मीटर की दूरी तय करने में उन्हें करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान गजमाला और पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया गया।

विदेशी निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा बेहद सफल रही है। इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की सहमति बनी है, जिसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। इससे एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर युवाओं को मिलेंगे।

विज्ञापन

जापान और कोरिया से निवेश की सहमति
मुख्यमंत्री ने बताया कि दौरे के दौरान जापान और कोरिया दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश की सहमति बनी। कई संस्थानों ने छत्तीसगढ़ में निवेश प्रस्ताव भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की गूंज
उन्होंने कहा कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। रोजाना 30 हजार से अधिक लोग वहां पहुंचे। विशेष बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी पूरी तरह जापानी भाषा में दी गई, जिससे निवेशकों तक बात पहुंचाने में सफलता मिली।

साय ने बताया कि पहली बार दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। यहां भी जानकारी कोरियन भाषा में प्रस्तुत की गई। दौरे के दौरान आईसीसीके के साथ एमओयू हुआ है, जिसके तहत आईसीसीके राज्य का नॉलेज पार्टनर बनेगा और उद्योगों को प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध कराने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लक्ष्य केवल देश के बड़े निवेश केंद्रों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि दुनिया भर में अपने उत्पादों के लिए बाजार खोजना और राज्य में निवेश लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed