{"_id":"676d4ee692f4e3e9c306c399","slug":"cm-sai-participated-in-the-pride-day-conference-of-chhattisgarh-nagvanshi-community-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, मांदर बजाकर समाज का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, मांदर बजाकर समाज का जताया आभार
Thu, 26 Dec 2024 06:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर (जगदलपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर (जगदलपुर)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नागवंशी समाज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए उन्हें घुघरी में सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया। घुघरी में 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महादेव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नागवंशी समाज को कई विकास कार्यों की सौगात दी और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'जनजातीय समाज के वीर नायक, जैसे भगवान बिरसा मुंडा, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती, और वीर नारायण ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है। उनके गौरव को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। नवा रायपुर में इन महान नायकों को समर्पित एक स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के जनजातीय योद्धाओं के संघर्षों को उजागर किया जाएगा।'
विज्ञापन
वनाधिकार पट्टा और जाति प्रमाण पत्र दिया
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नागवंशी समाज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए उन्हें घुघरी में सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया। इसके साथ ही 40 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो मात्रात्मक त्रुटि के कारण वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर मांगें पूरी कीं
मुख्यमंत्री ने नागवंशी समाज के लिए घुघरी में 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा खड़ा नाला में पुल निर्माण, ढोड़की में व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार और बगीचा में एक करोड़ रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री की योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना और 'धरती आबा' योजना जैसे कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 6,500 से अधिक गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने नागवंशी समाज को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम साय लगातार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
सम्मेलन में नागवंशी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके प्रयासों के प्रति आभार जताया। समाज ने इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे समुदाय के विकास और उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम कहा।