फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai big statement on Bihar elections Bihar chose Modi leadership, not jungle raj Congress upset with defeat

बिहार चुनाव पर सीएम साय का बड़ा बयान: बिहार ने जंगलराज नहीं, मोदी के नेतृत्व को चुना, कांग्रेस हार से परेशान

Sat, 15 Nov 2025 02:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 15 Nov 2025 02:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों पर विश्वास जताया है।

विज्ञापन
CM Sai big statement on Bihar elections Bihar chose Modi leadership, not jungle raj Congress upset with defeat
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि जो बिहार कभी 'कुशासन और जंगलराज' के नाम से जाना जाता था, वहां अब विकास और सुशासन की पहचान मजबूत हुई है। सीएम साय ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी लोग अव्यवस्था से परेशान हैं और बदलाव की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम साय ने कहा कि विपक्ष के पास न मुद्दा है, न दिशा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रदेशभर में खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ सुचारू रूप से हो चुका है। साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा और कहा कि हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए बिना तथ्य के बयान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर—भगवान बिरसा मुंडा की जयंती—प्रदेशभर में आदिवासी समुदाय के गौरव और प्रेरणा के रूप में मनाई जा रही है। सीएम साय ने बताया कि इसी शुभ अवसर पर राज्यभर में धान खरीदी का शुभारंभ होना किसानों के लिए बड़े उत्साह का विषय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed