फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai big announcement Speed up construction of Samoda Barrage, construction of bypass road and Gaurav Path

खरोरा में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा: समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण

Wed, 14 Jan 2026 12:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
CM Sai big announcement Speed up construction of Samoda Barrage, construction of bypass road and Gaurav Path
खरोरा में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खरोरा जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। इससे स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी। इस टीम ने 9 राज्यों की 16 टीमों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही पीएफसी केरल की टीम को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मिशन द्वारा दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, शैक्षणिक और खेल विकास के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया गया है, गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है और खेलो इंडिया योजना के तहत जरूरत के अनुसार खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी, जिसमें दो वर्षों में प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का लगातार आयोजन हो रहा है और छत्तीसगढ़ में आईपीएल के दो मैच आयोजित होने की भी संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो टीमें इस बार जीत से चूक गईं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेहनत और समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि सीएम ट्रॉफी का यह पांचवां संस्करण है और अब इसे स्थायी रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा कर रहा है, जिसका प्रमाण खेलों से जुड़े कई बड़े आयोजन हैं।


समापन समारोह में विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और सीएम ट्रॉफी प्रदान की गई। अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed