{"_id":"67a638008797947cbb0b1635","slug":"cm-sai-addressed-the-vijay-sankalp-sabha-organized-in-bilaspur-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा को सीएम साय ने किया संबोधित, बोले- कांग्रेस ने जनता से किया विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा को सीएम साय ने किया संबोधित, बोले- कांग्रेस ने जनता से किया विश्वासघात
Fri, 07 Feb 2025 10:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां आयोजित विजय संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओ को संबोधित किया है और फिर भाजपा की रैली मे शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। तिफरा में आयोजित विजय संकल्प सभा में सीएम विष्णुदेव साय ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्षों में छल किया और धोखा दिया है। प्रदेश की जनता इससे परिचित हो गई है। जिस तरह लोकसभा, विधानसभा में सफलता मिली है, नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को वही जीत मिलने वाली है।
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा, यहां विपक्ष इतना कमजोर हो गया है उनको ना प्रत्याशी मिल रहे न वो फॉर्म भर पा रहे। आज 30 से ज्यादा वार्ड भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। एक नगर पंचायत भी निर्विरोध हो गया है, इसलिए कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं और घबराए हुए हैं। कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए कुछ भी बात बोल रहे हैं। 10 के 10 नगरीय निकाय, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत भारी मतों से बीजेपी जीत रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक सात हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सांसद भारतीय जनता पार्टी के चुन कर केन्द्र में भेजे गये हैं, जिनमें से इकलौते सांसद तोखन साहू को केंद्र सरकार में नगरीय निकाय का राज्यमंत्री बनाया गया है। अब आप लोगों का दायित्य है कि बिलासपुर नगर निगम के स्थानीय चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के नेतृत्व में स्थानीय सरकार बनानी है।
विज्ञापन
साथ ही सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से किये गये अपने वादों को पूरा नहीं किया। जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसो का बंदरबाट किया। शराब घोटाला कोयला चावल एवं पीएससी में घोटाला किया ये सभी आरोपी जॉच के बाद अब जेल में है। राज्य की जनता में मामले उजागर होने पर आक्रोश था और उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल कर दिया।
सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरा हो रही हैं। 18 लाख लोग कांग्रेस शासन में आवास से वंचित हो गये, उसे अब हमने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इसके अतिरिक्त और भी आवास स्वीकृत किये जायेंगे। हमने किसानों के साथ किये गये सभी वायदे पूरे कर दिये। प्रदेश में 27 लाख किसानों के बकाया राशि 12 हजार करोड़ भी उनके खातों में जमा किए जा रहे हैं। 13 महीनों में महतारी वंदन योजना की राशि माता बहनों के खाते में जमा कर दिये गये हैं। प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों ने आयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए हैं। पांच लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार नजूल भूमि पर वर्षो से काबिज लोगो के लिए नया कानून लाकर उनको मालिकाना हक दिलाएंगे।