फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai addressed public meeting sought votes for BJP candidate Saroj Pandey in Korea

Korea: सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर बोला हमला

Sat, 27 Apr 2024 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 07:42 PM IST
सार

सीएम साय ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। पांच सालों में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36 वायदे किये थे।

विज्ञापन
CM Sai addressed public meeting sought votes for BJP candidate Saroj Pandey in Korea
सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दो चरण संपन्न होने के तीसरे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं सहित स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसी तारतम्य में शनिवार को कोरबा संसदीय क्षेत्र के बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। जहां उन्होंने कोरबा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार कर आमसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान  भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े समेत स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने  चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रदेश की तरह केंद्र में हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है जिससे कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके। केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी की के नेतृत्व में दस सालों में तेजी से विकास कार्य किए हैं। मोदी जी की गारंटी का मतलब ही देश व आमजनता का विकास है। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने महापौर से विधायक, सांसद सहित भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का लम्बा सफर तय किया है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित ही क्षेत्र को मिलेगा।
विज्ञापन


सीएम साय ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। पांच सालों में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36 वायदे किये थे। कांग्रेसियों ने लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला,पीएससी घोटाला किया। वही मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना , धान खरीदी धान बोनस सहित अपने तीन महीने के सरकार की उपलब्धियां बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांत तथा केंद्र मे  प्रधानमंत्री के द्वारा किये जा रहे नित नए नए कार्यो से प्रभावित हो एमसीबी जिला के नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष  रजनीश पाण्डेय ने  कोरिया जिला के पटना मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय की सभा मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed