{"_id":"5909b4164f1c1ba8744418cf","slug":"cm-raman-singh-s-helicopter-lands-in-wrong-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः जब पायलट ने गलत जगह उतार दिया CM का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः जब पायलट ने गलत जगह उतार दिया CM का हेलीकॉप्टर
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 03 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
helicopter
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ एक अजीब वाकया सामने आया है। हुआ यूं कि सीएम को अपनी सरकार के लोक सूरज अभियान के तहत पसुर विकास ब्लॉक के लिनजीर गांव में जाना था पर गलती से उनका हेलीकॉप्टर इसी नाम के दूसरे गांव में लैंड हो गया। अधिकारियों के अनुसार वेन्यू में एक जैसे नाम होने की वजह से पायलट से यह चूक हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भूमि देने के लिए कार्यक्रम रायगढ़ जिले के बारामकेला विकास खंड के लिनजीर गांव में था। हेलीकॉप्टर के गलत गांव में लैंड करने की जानकारी को तुरंत पायलट को सूचित किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर करीब 12:36 पर रायगढ़ जिले के एक ही नाम के दूसरे गांव में लैंड किया। हालांकि सीएम के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) दीपक पासवान और जनपद पंचायत के सीईओ एन एल पटेल पहुंचे।
विज्ञापन