फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM participated in Rajim Jayanti Mahotsav messages given by Mata Rajim are beneficial for human life in Gariab

Gariaband: राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए सीएम, बोले- माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी

Sun, 07 Jan 2024 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 07:11 PM IST
सार

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
CM participated in Rajim Jayanti Mahotsav messages given by Mata Rajim are beneficial for human life in Gariab
सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की  पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव में शामिल समाज के नागरिकों ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव स्थल पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। 

विज्ञापन

 

देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आयेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में दो साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किया थे। सुशासन दिवस में 12 लाख से ज्यादा किसान के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि किसानों को दिया जा चुका है। मोदी की गारंटी पूरा करने सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है 13 दिसंबर को शपथ लेने बाद 14 को पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएससी जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपने का निर्णय लिया गया है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मुनाफा दिया जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दर पर किसानों को भुगतान हो रहा है। अंतर की राशि भी किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में शामिल सभी वादे पांच साल में पूरे किए जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। आज हम सभी राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। सभी समाज की एक देवी और देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज की विशेष महत्ता है कि दो हमारी आराध्य देवी हैं, माता राजिम और माता कर्मा जिनके आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की विशेषता है कि हमारे समाज के लोग मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed