फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM flags off Noni Raksha Rath launches Mitan helpline launches polio campaign in Jashpur

Jashpur: सीएम ने नोनी रक्षा रथ को किया रवाना, मितान हेल्पलाइन की शुरुआत, पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

Sun, 03 Mar 2024 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला, सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
CM flags off Noni Raksha Rath launches Mitan helpline launches polio campaign in Jashpur
नोनी रक्षा रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला, सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए। इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने की मितान हेल्पलाइन शुरुआत

CM flags off Noni Raksha Rath launches Mitan helpline launches polio campaign in Jashpur
मितान हेल्पलाइन की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग के नागरिकों के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि सभी को सभी मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से मुहैया कराई जाए। इसी के अनुरूप जशपुर जिलेवसियों को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने आमजनों को न सिर्फ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं बल्कि सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ भी मुहैया करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहां अपने बगिया निवास में जशपुर जिले वसियों के लिए स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन सहित कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। ताकि लोगों को सहज सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री में स्वास्थ्य मितान हेल्प लाईन न. 07703 2990030 भी जारी किया। 


इसके अलावा स्वास्थ्य महतारी, सबकी जिम्मेदारी कार्यक्रम और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम की भी शुरुआत की। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, जशपुर और यूनिसेफ की पहल से चलाया जाएगा। जारी हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से जशपुर जिलेवासी एम्बुलेंस सुविधा, आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी, पंजीकरण, विशेष देखभार आदि से लेकर स्वास्थ्य लाभ के लिए है। वरिष्ठ नागरिकों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा जो कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

CM flags off Noni Raksha Rath launches Mitan helpline launches polio campaign in Jashpur
सीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। साय ने अभिभावकों से   आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाये। ज्ञात हो कि जशपुर जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित  किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा।  प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed