फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh reached wedding ceremony at anila bhediya' house in balod

मंत्री अनिला भेड़िया के घर शादी में पहुंचे CM: वधु को दिया आशीर्वाद, बाहर 'कका' चिल्लाते स्कूली बच्चों ने घेरा

Thu, 16 Feb 2023 05:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जब समारोह से निकले तो घर के बाहर स्कूली बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। बाहर निकले बच्चों ने उन्हें घेर लिया और काका कहकर संबोधित करने लगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भी उनके साथ हंसी मजाक करते हुए फोटो खिंचवाने लगे। 

विज्ञापन
cm bhupesh reached wedding ceremony at anila bhediya' house in balod
मुख्यमंत्री ने मंत्री अनिला भेड़िया के घर पहुंचकर दिया वधु को आशीर्वाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के देवर की बेटी के वैवाहिक आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गुरुवार को पहुंच गए। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी साथ थे। उन्होंने बारात आने से पहले वधू को आशीर्वाद दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद जैसे ही बाहर निकले सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री को कका चिल्लाते हुए घेर लिया। मुख्यमंत्री भी उनके साथ हंसी-मजाक करते रहे। 

विज्ञापन




गृह ग्राम पीपल खेड़ी में शादी का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों के पहुंचने पर मंत्री अनिला भेड़िया और उनके परिवार के सदस्य स्वागत करने पहुंचे। छत्तीसगढ़ी रीति-रिवाज और पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। शादी समारोह की जिम्मेदारी मंत्री अनिला भेड़िया ही निभा रही हैं। पूरे जिले सहित प्रदेश भर में लोगों को निमंत्रण दिया गया है। 
विज्ञापन




बच्चों ने घेरा और चिल्लाते रहे "काका"
मुख्यमंत्री जब समारोह से निकले तो घर के बाहर स्कूली बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। बाहर निकले बच्चों ने उन्हें घेर लिया और काका कहकर संबोधित करने लगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भी उनके साथ हंसी मजाक करते हुए फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान काका जिंदाबाद सहित जमकर अन्य नारे लगे। बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक खुशनुमा पल बिताए। उसके बाद अपनी गाड़ी में बैठकर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed