फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh put 7 crore 5 lakh rupees in beneficiaries account

गोधन न्याय योजना : किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम भूपेश ने हितग्राहियों के खाते में डाले 7 करोड़ 5 लाख रुपए

Tue, 10 Jan 2023 02:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

विज्ञापन
CM Bhupesh put 7 crore 5 lakh rupees in beneficiaries account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 7 करोड़ 5 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। 

विज्ञापन


 अब तक 197.45 करोड़ रुपए का भुगतान 
महिला समूहों के खाते में 1 करोड़ रुपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। गोबर विक्रेताओं को अब तक 197.45 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। 98.73 लाख क्विंटल गोबर खरीद गया है। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 171.87 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.59 करोड़ रुपए की राशि में से 1.76 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग की ओर से किया गया।4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से 2.83 करोड़ का भुगतान किया गया। स्वावलंबी गौठनों की ओर से अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर और दुर्ग में लगेगी 2-2 और कांकेर में 1 पेंट यूनिट 
इस मौके पर सीएम ने कहा कि वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 1 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट लगाई जाएंगी। 8997 लीटर उत्पादित प्राकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है। 96 गौठनों में अब तक 1 लाख 15 हजार 423 लीटर की राशि से गौमूत्र  खरीद गया है।  
 

महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रुपए की आय 
गौमूत्र से बनाए गए कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रुपए की आय हुई है। वहीं मुख्यमंत्री की पैरादान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरादान दान किया। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed