फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh hit back at raman singh on bjp leaders killing in bastar

'हत्या का राजनीतिकरण न करें रमन': CM ने कहा- सरकार पर भरोसा नहीं तो NIA जांच कराएं, DGP ने तो पत्र भी लिख दिया

Thu, 16 Feb 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 07:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण किया। साथ ही 79वीं राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचे और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को दो करोड़ रुपये की सौगात दी है। इससे पवेलियन और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
cm bhupesh hit back at raman singh on bjp leaders killing in bastar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या मामले में DGP के NIA जांच के लिए पत्र लिखने के बाद राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इसे लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर रमन सिंह को सरकार पर भरोसा नहीं है तो एनआईए जांच करा लें। अब तो डीजीपी ने भी उसे लेकर पत्र लिख दिया है, लेकिन हत्या का राजनीतिकरण न करें। हत्या हुई है, उसकी निंदा करते हैं। हमने भी अपने लोग खोए हैं। फिर धरना-प्रदर्शन किस बात का। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे थे। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रमन सिंह के राज में झीरम घाटी, दरभा घाटी में दिन में भी नहीं जा सकते थे। आज लोग रात में 10 बजे,12 बजे अकेले जा सकते हैं, यह अंतर आया है पहले और अब में। उन्होंने कहा कि, नक्सली बहुत सिमट गए हैं। अब वह कैंपों पर हमला नहीं कर रहे, आईईडी ब्लास्ट नहीं कर रहे हैं। अब वह व्यक्तिगत किसी के घर में जाकर टारगेट कर इस प्रकार की हत्याएं कर रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि नक्सली बहुत कमजोर हो चुके हैं पहले के मुकाबले। बस्तर में तीन लोगों की हत्या हुई है। उनकी हत्या नक्सलियों ने की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन




नेताओं की सुरक्षा हटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि, सबसे ज्यादा रमन सिंह की सुरक्षा है। मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा तो रमन सिंह की है। उनके शासनकाल में जितने विधायक हैं, पूर्व विधायक हैं सब के पीएसओ हटा दिया गया था। कम से कम हमारे यहां ऐसा नहीं है। सुरक्षा हम पूरी दे रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने दिग्विजय कॉलेज के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण किया। साथ ही 79वीं राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचे और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को दो करोड़ रुपये की सौगात दी है। इससे पवेलियन और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed