{"_id":"6507380e7835ed6ded05982a","slug":"cm-bhupesh-baghel-will-visit-bijapur-and-inaugurate-development-works-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : आज बीजापुर पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : आज बीजापुर पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
सार
सीएम बघेल यहां 123 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित 99 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर आ रहे हैं। सीएम बघेल यहां 123 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित 99 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 334 करोड़ 42 लाख 61 हजार की लागत वाले 110 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यंमत्री भूपेश बघेल बीजापुर में गारमेंट फैक्टरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, लोहाडोंगरी के कार्यो सहित विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। साथ ही सीएम बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शिरकत कर आमसभा को संबोधित करेंगे। मिनी स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन