{"_id":"651259085c3bb0483908e3d5","slug":"cm-bhupesh-baghel-visited-balod-and-gifted-development-works-worth-crores-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बघेल का बालोद दौरा: तांदूला जलाशय को आज मिलेगा इको पार्क, करोड़ों के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बघेल का बालोद दौरा: तांदूला जलाशय को आज मिलेगा इको पार्क, करोड़ों के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
Tue, 26 Sep 2023 09:38 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:38 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में लगतार हर शहर के दौरे किए जा रहे हैं और विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं। इसी चलते आज सीएम भूपेश बघेल आज बालोद पहुंचेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम भूपेश बघेल मंगलवार यानी आज दोपहर 12 बजे बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 424.38 करोड़ रुपये लागत के कुल 620 विकास कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद वासियों को 55.17 करोड़ रुपये लागत के 118 कार्यों का भूमिपूजन एवं 86.96 करोड़ रुपये लागत के 148 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 142.130 करोड़ रुपये की लागत 266 कार्यों का सौगात देंगे।
विज्ञापन
इसी तरह वे विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा वासियों को 48.70 करोड़ रुपये की लागत के कुल 47 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44.29 करोड़ रुपये लागत के कुल 90 कार्यों का लोकार्पण सहित 92.994 करोड़ रुपये लागत के 137 कार्यों का सौगात देंगे। इस दौरान वे 104.01 करोड़ रुपये लागत के कुल 57 कार्यों का भूमिभूजन तथा 85.24 करोड़ रुपये लागत की 160 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 189.225 करोड़ रुपये के कुल 217 कार्यों का सौगात देंगे।
विज्ञापन
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 207.88 करोड़ रुपये लागत के कुल 222 कार्यों का भूमिपूजन एवं 216.49 करोड़ रुपये लागत के कुल 398 कार्यों का लोकार्पण समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान वे तांदुला जलाशय के तट पर नवनिर्मित भव्य एवं मनोरम तांदुला इको टुरिज्म पार्क का लोकार्पण कर बालोद जिले में पर्यटन का विकास एवं विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सौगात देंगे 100 सालों के गौरवशाली इतिहास की साक्षी रहे तांदुला जलाशय को संवारने का जिम्मा बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उठाया जो कि अब तक उपेक्षित था अब आज मुख्यमंत्री उसे प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन