फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel told: Why was Deepak Baij made PCC chief? Said thing on liquor ban, taunted Ravi Shankar Pr

CM भूपेश बघेल ने बताया: दीपक बैज को क्यों बनाया गया PCC चीफ?, शराबबंदी पर कही ये बात,रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज

Thu, 13 Jul 2023 03:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। उनका दो कार्यकाल रिपीट हुआ था। सभी प्रदेशों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel told: Why was Deepak Baij made PCC chief? Said thing on liquor ban, taunted Ravi Shankar Pr
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। उनका दो कार्यकाल रिपीट हुआ था। सभी प्रदेशों में बदलाव किया गया है। यह निर्णय रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में ही लिया गया था। इसमें कहा गया था कि 50 साल से कम उम्र के लोगों को तवज्जों दिया जाए। हमारे यहां छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत भी हो गई है। सांसद दीपक बैज 42 साल के युवा हैं। 42 वर्ष के नौजवान को प्रदश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कल उनका जन्मदिन भी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उनकी नियुक्ति से सभी कांग्रेशजनों में हर्ष का माहौल है। भेंट मुलाकात की तरह ही आने वाले समय में युवाओं से भी संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि क्या बोलना है, कब बोलना है, ये रविशंकर प्रसाद तय करेंगे क्या? रविशंकर प्रसाद अपनी चिंता करें। वह कैबिनेट से क्यों हटाए गए? इतने बड़े सीनियर मिनिस्टर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के  जाने-माने लायर रहे हैं। उन्हें भी बीजेपी ने दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया। इसके बारे में वह चर्चा करके बताएं। बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आज रायपुर के भारत माता चौक पर शराबबंदी  को लेकर प्रदर्शन किए जाने पर सीएन ने कहा कि बिल्कुल नशाबंदी होना चाहिए। वहीं छत्तीसगढ़ कैबिनेट में बदलाव के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए। इंतजार कीजिए। आगे क्या होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed