{"_id":"6508431ecc707f01ed04aa48","slug":"cm-bhupesh-baghel-statement-in-murder-case-for-saying-hindustan-zindabad-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदुस्तान जिंदाबाद' बोलने पर मर्डर केस में CM भूपेश का बयान: बोले- बीजेपी घटना को जबरन धार्मिक रंग दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदुस्तान जिंदाबाद' बोलने पर मर्डर केस में CM भूपेश का बयान: बोले- बीजेपी घटना को जबरन धार्मिक रंग दे रही
Mon, 18 Sep 2023 06:01 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाने क्षेत्र में सिख समाज के युवक मलकीत सिंह की निर्मम हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी इसे लेकर राज्य सरकार को घेरने में लगी है। आज इस घटना को लेकर सिख समाज ने दुर्ग-भिलाई बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाने क्षेत्र में सिख समाज के युवक मलकीत सिंह की निर्मम हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी इसे लेकर राज्य सरकार को घेरने में लगी है। आज इस घटना को लेकर सिख समाज ने दुर्ग-भिलाई बंद का आह्वान किया है। बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद के दौरान नेशनल हाईवे करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। दूसरी ओर इस मामले में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे जबरदस्ती धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि युवक की हत्या दुर्भाग्यजनक है, जो भी आरोपी हैं, सब पकड़ लिए गए हैं। इसके बावजूद भाजपा राजनीति कर रही है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो इस प्रकार की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा भाजपा को कुछ भी नहीं आता है।
तीनों बूथों पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं के पहुंचने के सवाल पर सीएम ने कहा कि सभी स्वार्थ के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। वरना वो एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरगुजा संभाग में आने के सवाल पर कहा कि जब उनके नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में भीड़ नहीं उमड़ रही है, तो फिर केशव प्रसाद मोर्य के आने से कुछ नहीं होगा। बीजेपी ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर आवाज बुलंद की थी, लेकिन उनके एजेंडे में ऐसा कुछ है ही नहीं।
विज्ञापन
21 सितंबर को भिलाई आएंगी प्रियंका गांधी, 28 को खड़गे की सभा
सीएम ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई आएंगी। वहीं 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। दूसरी ओर 25 सितंबर को राहुल गांधी की भी सभा प्रस्तावित थी, लेकिन किसी वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
जानें क्या था मामला
सिख समाज के 32 वर्षीय युवक मलकीत सिंह अभिनेता सनी देओल की बॉलीवुड फिल्म 'गदर-2' देखकर आया था। इस दौरान उसने उत्साह में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहा था। इस पर पांच बदमाशों को मलकीत का ये नारा लगाना नागवार गुजरा। इसके बाद 5 आरोपियों ने उसकी बेदर्दी और बेहरहमी से हत्या कर दी।
बीजेपी ने खोला मोर्चा
इस घटना को लेकर बीजेपी ने भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने और हत्या की ये बड़ा मुद्दा मिलने पर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को परिजनों से मुलाकात की। दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस देते हुए मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने, मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की मांग की है। वहीं कांग्रेस सरकार से परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है।
'प्रदेश में कानून व्यवस्था ताक पर'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने के कारण युवक की हत्या की गई है। युवक मलकीत सिंह की हत्या बेदर्दी और बेहरहमी से की गई है। एक निर्दोष युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। साव ने कहा प्रत्यक्षदर्शियों से और परिजनों से बातचीत हुई है। घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। साव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिस जिले से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आते हैं, उस जिले में एक 32 वर्षीय निहत्थे युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इससे साफ पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में जंगलराज चल रहा है।
पीड़ित परिवार को मिले न्याय, दोषियों पर हो कार्रवाई
साव ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। जितने भी दोषी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन को 8 लोगों का नाम बताया है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य और सहज घटना नही है। लोग बता रहे हैं कि युवक की हत्या के बाद हत्या करने वाले अपराधी शव के ऊपर नाच रहे थे। यह घटना इन अपराधियों की तालिबानी सोच और मानसिकता को दिखाता है।
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ
अरुण साव ने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। मलकीत सिंह के परिवार को न्याय मिले, इसके लिए हम पूरी ताकत से हर सम्भव मदद करेंगे।
50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग
साव ने कहा कि माध्यमवर्गीय परिवार के युवक की हत्या हुई है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की हत्या उनके साथ अन्याय आम बात हो गई है। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दें। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी परवरिश कैसे होगी? इसलिए परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी दें। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में फैसला हो। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।