{"_id":"630d5088e1c3f42b07671670","slug":"cm-bhupesh-baghel-sanctions-rs-500-cr-fund-for-repair-maintenance-of-school-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल भवनों की मरम्मत, रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल भवनों की मरम्मत, रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
Tue, 30 Aug 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:19 AM IST
सार
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकत अभियान के दौरान मई में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्कूल भवनों की स्थिति से अवगत कराया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राज्य में विभिन्न स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को मानसून का मौसम खत्म होने के तुरंत बाद स्कूल भवनों की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकत अभियान के दौरान मई में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्कूल भवनों की स्थिति से अवगत कराया था। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने बताया कि पर्याप्त धन की कमी के कारण भवनों की मरम्मत का काम नहीं किया गया था और दावा किया कि इससे नियमित कक्षाओं के कामकाज में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
सीएम ने खुद इस बात को गंभीरता से लेते हुए धनराशि स्वीकृत करते की और मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जून 2023 में अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन