G-20 और INDIA पर बयान: सीएम भूपेश बोले- इंडिया नाम रख लिया तो सब बदल डालो, खड़गे को न बुलाना लोकतंत्र पर हमला
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अब भारत बनाम इंडिया की लड़ाई में कूद पड़े हैं। उन्होंने इस मामले में मीडिया से चर्चा में कहा कि जब संगठन का नाम इंडिया हुआ, तो वे बोल रहे है भारत रख देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा, "जब संगठन का नाम INDIA हुआ, तो वे बोल रहे है भारत रख देंगे। राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, अब आप क्या करेंगे। देश के सारे नोटों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। IPL, IPS, IAS सभी में इंडिया आता है आप कितनों को… pic.twitter.com/e8EWFMeQf9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023
'विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला'
जी- 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि "यह बेहद दुर्भाग्यजनक बात है। असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है। छत्तीसगढ़ में 18 और 19 सितंबर को जी -20 का सम्मेलन होने वाला है।
#WATCH G 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा, "यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना… pic.twitter.com/pn2Cv5r8Hw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023
'कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति के जी-20 रात्रिभोज में न बुलाना लोकतंत्र पर हमला'
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति के जी-20 रात्रिभोज में न बुलाना लोकतंत्र पर हमला है और सत्तारूढ़ सरकार की सोच को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं को शनिवार के रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है लेकिन विपक्षी दलों द्वारा शासित मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति मुर्मू जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में आने वाले जी20 गणमान्य व्यक्तियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगीं।
वहीं अभी तक कांग्रेस ने खरगे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किए जाने पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन ब्रुसेल्स में मौजूद पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह कार्रवाई इस कदम के पीछे की सोच के बारे में बताती है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चूंकि विपक्ष लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करना लोकतंत्र पर हमला है।
सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और सभी मुख्यमंत्रियों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। खरगे को आमंत्रितों की सूची से बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जब भूपेश बघेल से यह पूछा कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि कोई कैसे जा पाएगा क्योंकि यह नो-फ्लाई जोन है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से इस सप्ताहांत जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं को रात्रिभोज का निमंत्रण 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' के नाम से दिया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, जिसमें भाजपा नेता और विपक्ष से भिड़ते नजर आए और कई मशहूर और खेल हस्तियों ने भी विवाद खड़ा कर दिया।