CM भूपेश ने अपने पोते का कराया आधार पंजीयन: सरकार की इस योजना का लिया लाभ, कहा-14545 पर कॉल कर आप भी लें फायदा
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मितान योजना की प्रदेश के सभी लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इस योजना की चर्चा पूरे देश-प्रदेश में है। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सरकार की इस योजना का लाभ लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मितान योजना की प्रदेश के सभी लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इस योजना की चर्चा पूरे देश-प्रदेश में है। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सरकार की इस योजना का लाभ लिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पोते का मितान योजना से आधार पंजीयन कराया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट इस आशय की जानकारी दी।
सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि 'आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है। अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएं मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है। मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें।
आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 24, 2023
अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएँ मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है।
मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें.. pic.twitter.com/Qq4Lkx63M7
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने मितान योजना की घोषणा की थी। इससे पहले ये योजना केवल 14 नगर निगमों में ही लागू थी। फिलहाल, मितान योजना का लाभ प्रदेश के सभी 44 नगर पालिकाओं में मिल रहा है।