फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel counterattack on BJP tweet, said Candy Crush is my favorite

BJP के ट्वीट पर CM भूपेश का पलटवार: कहा- कैंडी क्रश मेरा फेवरेट है, मैं गेड़ी भी चढूंगा,गिल्ली-डंडा भी खेलूंगा

Wed, 11 Oct 2023 12:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रदेश की सियासत में एक दूसरे को घेरने और निशाना साधने का काम जोरों पर है। मंगलवार की देर रात तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली है।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel counterattack on BJP tweet, said Candy Crush is my favorite
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रदेश की सियासत में एक दूसरे को घेरने और निशाना साधने का काम जोरों पर है। मंगलवार की देर रात तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें वो कैंडी क्रश गेम खेलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा। मामले में सीएम भूपेश बघेल ने खुद ही ट्वीट कर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पहले भाजपा को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज है। दरअसल, उनको मेरे होने पर ही ऐतराज है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूं। वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें इस गेम पर बीजेपी कांग्रेस का ट्वीट वार

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।'





बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सीएम के ट्वीट पर निशाना साधते हुए लिखा कि' 
मैं अपन Candy Crush "सगा" संग पिट्टुल-भौंरा खेलत रेहेंव :मुखिया जी वो "सगा" नहीं Candy Crush "SAGA' है भूपेश जी,अगले 5 साल पाटन में ये ही खेलना है "तैयार रहिए" :मैडम' 



सीएम भूपेश बघेल का पलटवार



कांग्रेस मीडिया संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा कि 'आप गेम खेलते-खेलते भाजपा का गेम बजा देंगे।'


इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी सीएम को निशाने पर लिया...





रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा ... कितने प्यारे हैं डॉ साहब!
आप ये सब कैसे कर लेते हैं?
कोई टॉनिक वगैरह लेता है क्या?




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed