फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel bhent mulakat with youth of Surguja division in ambikapur

भेंट-मुलाकात: सरगुजा संभाग के युवाओं से संवाद करेंगे CM बघेल, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर होगी चर्चा

Tue, 22 Aug 2023 08:53 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 22 Aug 2023 08:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात और संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज का लोकार्पण करेंगे।
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel bhent mulakat with youth of Surguja division in ambikapur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात और संवाद करेंगे। सीएम भूपेश बघेल इससे पहले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री अंबिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सुरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-भरतपुर जिले से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवा, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य युवा भी मुख्यमंत्री से सीधे बात कर करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ इन कार्यक्रमों में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री हवाई जहाज से 11 बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल यहां जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। इन्हीं में से अंबिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की घोषणा के बाद शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को अपग्रेड करते हुए सुविधाओं के विस्तार के लिेए जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य हुए। आज छात्रों के लिए आधुनिक समय अनुरूप तकनीकों, स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसे अन्य सुविधाओं के साथ महाविद्यालय तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed