फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel accuses BJP of doing politics in name of religion asking why Ram Van Gaman path not made despite being in power for 15 years

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी क्यों नहीं बनवाया राम वन गमन पथ

Tue, 10 May 2022 03:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 May 2022 03:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर यह आरोप लगाते हुए कि वह धर्म की राजनीति करती है, सवाल किया कि आपने 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी राम वन गमन पथ क्यों नहीं बनवाया?

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel accuses BJP of doing politics in name of religion asking why Ram Van Gaman path not made despite being in power for 15 years
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फाइल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा, 'राज्य में 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा ने राम वन गमन पथ क्यों नहीं बनवाया... हम धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं।' 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को बघेल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा और संघ दयावान और सौम्य भगवान श्रीराम को रैंबो और हनुमान जी को क्रोध का प्रतीक दिखाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शहरी इलाकों में 'कृष्ण कुंज' विकसित करने का फैसला लिया है। इसके तहत सांस्कृतिक महत्व वाले पौधे रोपित किए जाएंगे। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राज्य में 'कृष्ण कुंज' के लिए चिन्ह्नित स्थलों पर पौधरोपण की शुरूआत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed