फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh and raman singh target each other on brahmanand issue-

झारखंड दुष्कर्म मामला: CM भूपेश ने कहा- दुष्कर्मियों के साथ खड़ी है भाजपा, रमन सिंह बोले- हार की घबराहट

Mon, 28 Nov 2022 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 07:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को झारखंड पुलिस ने कांकेर में कई जगह छापेमारी की है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। हालांकि झारखंड पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, लेकिन उनकी एंट्री ने छत्तीसगढ़ की सियासत की गर्मी को जरूर बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
cm bhupesh and raman singh target each other on brahmanand issue-
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सीएम भूपेश और रमन सिंह के भी जुबानी जंग जारी है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जुबानी तीर जारी हैं। दुष्कर्म के आरोपों के बाद झारखंड पुलिस की एंट्री ने इसे और भी गंभीर बना दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा एक दुष्कर्मी के साथ खड़ी है। यह नैतिकता के खिलाफ है। ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता चुनौती देते थे। अब झारखंड पुलिस पहुंची तो षड्यंत्र बताने लगे। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया कि, हार की घबराहट के चलते भूपेश जी ऐसा कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...झारखंड दुष्कर्म मामला: भाजपा बोली- न समन, न कोई आदेश, गिरफ्तारी की नौटंकी कर हार से बचने की कोशिश
विज्ञापन


कानून अपना काम कर रहा
दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि, भाजपा ही पहले की रही थी कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करें। अब पुलिस आई है तो हाय-तौबा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कानून अपना काम कर रहा है। किसी के दोस्त रहने से कोई गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। कहा कि, 2019 में जब केस दर्ज हुआ, तब भाजपा के रघुवर दास की सरकार थी। भाजपा नेताओं को उनसे ही पूछना चाहिए कि इतना पहले से षड्यंत्र कैसे शुरू हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार


तीन साल बाद जागी पुलिस
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हार को देखते हुए भूपेश जी के पास कोई चारा नहीं रहा तो उन्होंने इस प्रकरण को जागृत करने का काम किया। तीन साल बाद अचानक पुलिस जागती है और गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़ती है। 
 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

यह सब राजनीति से प्रेरित
रमन सिंह ने कहा कि, षड्यंत्र का आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि कोई नोटिस कोई सूचना नहीं, कोई समन नहीं। यह राजनीति से प्रेरित है और दबाव बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पूरा प्रकरण 2019 का है और 2020, 21, 22, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई 24 घंटे में होती है। तीन साल तक झारखंड पुलिस इंतजार करती रही। जिस व्यक्ति का नाम नहीं था। उसका नाम बाद में जोड़ने का प्रयास किया गया, बयान में लिया गया। उन्होंने कहा कि, भूपेश जी ने हार की घबराहट के चलते यह किया है। फिर भी जनता इसका जवाब देगी। ये सरासर गलत है, इसका भाजपा लोकतांत्रिक तरीक से विरोध करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed