फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cleanliness is service program organized many public representatives including Union Minister and Chief Minist

Rajnandgaon: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Sat, 28 Sep 2024 03:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 03:09 PM IST
सार

राजनांदगांव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर हैं।

विज्ञापन
Cleanliness is service program organized many public representatives including Union Minister and Chief Minist
सीएम साय, रमन सिंह और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। जिले के ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और लगभग 32 करोड़ से अधिक के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

विज्ञापन


वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि 9 महीने के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ गिरा है, उनके समय में अपराध का ग्राफ और ऊंचा था हमारी सरकार ने त्वरित कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा अमलीडीह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस द्वारा लगातार अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए आप तुलना करें की हमारे पिछले 9 महीने और उनके 9 महीने में तो अपराध का ग्राफ नीचे गिरा है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed