फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cleaning workers were seen working amidst heavy rain in Balrampur

Chhattisgarh: बलरामपुर में 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, बरसात के बीच काम करते दिखे सफाई कर्मचारी

Sat, 03 Aug 2024 11:12 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर-रामानुजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में बीते 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके बाद लोग घरों में बैठे हैं तो वहीं बरसात के बीच सफाई कर्मचारी काम करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Cleaning workers were seen working amidst heavy rain in Balrampur
मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज में एक ओर नगर में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश होने कारण लोग अपने घरों में हैं तो वहीं दूसरी तरफ नगर के सफाई कर्मी बरसत में भी अपना काम पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। घंटो पानी में भीगकर सफाई कर्मियों ने कचरा की साफ किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का सबसे बड़ा शहर रामानुजगंज है जहां की आबादी करीब 25000 के करीब है। वहीं नगर 15 वार्डों में करीब आठ किलोमीटर एरिया से अधिक में फैला है। वहीं यहां मात्र पांच नियमित सफाई कर्मचारी हैं। वह प्लेसमेंट के करीब 20 से 25 कर्मचारियों के भरोसे पूरे नगर की सफाई व्यवस्था संचालित होती है।
विज्ञापन


नगर के सीमित संख्या में सफाई कर्मी सुबह एवं देर शाम सफाई करते हैं। सीमित संख्या में सफाई कर्मियों के बावजूद भी नगर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहती है 24 घंटे से हो रही बरसात के बीच  निगम के सफाई कर्मी मूसलाधार बारिश में भीगते हुए घंटों काम में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed