फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CJI NV Ramana addresses 5th convocation ceremony of Hidayatullah Law University

HNLU Convocation Ceremony: दीक्षांत समारोह में बोले CJI रमण, न्याय के लिए करें अपने कौशल का प्रयोग

Sun, 31 Jul 2022 12:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jul 2022 12:50 PM IST
सार

सीजेआई एनवी रमण ने कहा, इस देश के भविष्य को आकार देना आप पर है। आप जो लिख रहे हैं। जो नीतियां तैयार कर रहे हैं। जो दलीलें अदालत में दे रहें हैं, उसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
CJI NV Ramana addresses 5th convocation ceremony of Hidayatullah Law University
सीजेआई एनवी रमण - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद रहे। यहां उन्होंने हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। सीजेआई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि जितना संभव हो जनता की भलाई के मुद्दे उठाएं। जैसा जस्टिस हिदायतुल्ला ने एक युवा बैरिस्टर के रूप में किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस देश के भविष्य को आकार देना आप पर है। आप जो लिख रहे हैं। जो नीतियां तैयार कर रहे हैं। जो दलीलें अदालत में दे रहें हैं, उसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, विधि छात्रों को सामाजिक न्याय का प्रतीक होना चाहिए। समाज के सबसे कमजोर लोग अक्सर राज्य या असामाजिक तत्वों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के शिकार होते हैं। ऐसे में मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि न्याय के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपने विश्वविद्यालय में जो कौशल सीखा है, उसका उपयोग करें। 

विज्ञापन


23 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, बीए एलएलबी (ऑनर्स) (2015-2020 का बैच) से 160 छात्र, बीए एलएलबी (ऑनर्स) (2016-2021) से 147, एलएलएम (2019 2020) से 49 और एलएलएम (2020-) से 61 छात्र हैं। जिनको डिग्री दी गई, जबकि चार छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 23 छात्रों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed