फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   City closed in protest against dilapidated road, traders and common people express anger in in Keshkal

केशकाल में फूटा जनाक्रोश: जर्जर सड़क के विरोध में नगर बंद, व्यापारियों और आमजन ने जताया रोष

Thu, 06 Nov 2025 03:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की केशकाल शहर से गुजरने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। सड़क की दुर्दशा से परेशान नागरिकों और व्यापारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा।

विज्ञापन
City closed in protest against dilapidated road, traders and common people express anger in in Keshkal
जर्जर सड़क के विरोध में नगर बंद, व्यापारियों और आमजन ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की केशकाल शहर से गुजरने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। सड़क की दुर्दशा से परेशान नागरिकों और व्यापारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। व्यापारी संघ और स्थानीय नागरिकों ने एक दिवसीय नगर बंद का आह्वान किया, जिसे नगर के सभी व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन दिया। दोपहर एक बजे तक लगभग सभी दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उड़ती धूल और गहरे गड्ढों से आमजन को शारीरिक परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों उठाने पड़ रहे हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। एनएच-30 के केशकाल शहर की 3.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग कोंडागांव द्वारा 8 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निविदा आमंत्रित की गई थी। हालांकि अब तक किसी ठेकेदार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। निविदा की तिथि कई बार बढ़ाई जा चुकी है और अब इसे 7 नवंबर को खोला जाना तय है।
विज्ञापन


व्यापारी संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से व्यापार पूरी तरह चौपट हो चुका है। धूल और कीचड़ के कारण लोग बाजार आने से बच रहे हैं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उड़ती धूल से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि अब सब्र का बाँध टूट चुका है, और सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed