फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   city bus service starts again in raipur from today; chhattisgarh women will not be charged fare on first day o

रायपुर में आज से फिर सिटी बस सेवा:नवरात्रि पर पहले दिन नहीं लगेगा महिलाओं का किराया

Mon, 26 Sep 2022 10:35 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

रायपुर शहर में लोगों की सुविधा को देखते हुए करीब ढाई साल बाद फिर सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई है। इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर निगम के पास होगी। 
 

विज्ञापन
city bus service starts again in raipur from today; chhattisgarh women will not be charged fare on first day o
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से सिटी बस सेवा की फिर शुरुआत हो रही है। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से एक बार फिर सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो रही है। इस सेवा से शहर के साथ ही आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मेयर एजाज ढेबर ने महिलाओं को फ्री सेवा देने का ऐलान किया है। यानी कि आज एक दिन किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और मेयर एजाज ढेबर हरी झंडी दिखाकर बसों का परिचालन शुरू करेंगे। पहले चरण में 65 सिटी बसों में से 30 को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। बाकी बसों की रिपेयरिंग, परमिट आदि पर कार्य चल रहा है। इन्हें भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सिटी बसों के लिए प्रति दो किमी में चार रुपए किराया तय किया गया है। एयर कंडिशनर बसों का किराया 10 रुपए प्रति दो किलोमीटर निर्धारित है। 
विज्ञापन


बसों का रूट
  • रायपुर रेलवे स्टेशन से भान्सोज- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद,  आरआईटीईई कॉलेज, नवागांव, गोढ़ी
  • रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरासी खेड़ी मंदिर हसौद, कुरूद, बहनाकाड़ी, चंदखुरी
  • रेलवे स्टेशन से उरला, सिलयारी और भाटा गांव
  • राज टॉकीज से खेरखूंट- फाफाडीह, भनपुरी चौक, रावणभाटा, धनेली सिलतरा, चरोदा, धरसीवा, पंढरभट्टा
  • एयरपोर्ट से दुर्ग- पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, कुम्हारी, भिलाई 3, पावर हाउस
  • रेलवे स्टेशन से खरोरा- फाफाडीह, पंडरी, सड्डू, विधानसभा, सारागांव, एमिटी

रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के लिए भी होगा संचालन
वहीं रायपुर में रोड सेफ्टी टूर्नामेंट भी शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए सिटी बसों का संचालन नवा रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम तक भी किया जाएगा। हालांकि नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से रायपुर शहर से स्टेडियम तक बीआरटीएस बस चलाने का ऐलान पहले ही हो चुका है। मेयर ढेबर ने बताया कि सिटी बस चलने से लोगों को कम दर पर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। शहर में ऑटो चालकों की मनमानी भी बढ़ रही थी। सिटी बस शुरू हो जाने से भाटागांव बस स्टैंड तक सिर्फ 40 से 50 रुपए में पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed