फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CISF celebrated 55th raising day in Bhilai

CISF का 55वां स्थापना दिवस: भिलाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिला कमांडो ने दी मार्शल आर्ट की प्रस्तुति

Tue, 12 Mar 2024 01:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मंगलवार को अपना 55वां स्थापना दिवस भिलाई में मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय थे। सबसे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
CISF celebrated 55th raising day in Bhilai
CISF का 55वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मंगलवार को अपना 55वां स्थापना दिवस भिलाई में मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुऐ। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ ही भारत के प्रमुख कारखानों सहित एयरपोर्ट और मेट्रो को सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


भिलाई के उतई स्थित सीआईएसएफ के केंद्रीय ट्रेनिंग सेंटर में एक साथ कई आतंकियों ने हमला कर दिया था, लेकिन सीआईएसएफ की विशेष टुकड़ी में तैनात कमांडो ने आतंकियों को नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। हमला करने वाले आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया। दरअसल यह मात्र एक डेमोस्ट्रेशन था, जो कि सीआईएसएफ के 55 वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय थे। सबसे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा मेडल भी प्रदान किया गया। सीआईएसएफ की महिला कमांडो के द्वारा प्राचीन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी गई। देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की रक्षा, और परमाणु ऊर्जा संस्थानों में सीआईएसएफ किस तरह से अपनी भूमिका निभाता आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सीआईएसएफ का अग्निशमन विभाग भीषण आगजनी में किस तरह से कार्य करता है। इसका भी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सीआईएसएफ में 20 हजार का स्ट्रेंथ बढ़ा है, जिसमें एक बटालियन महिलाओं की भी है। आज सीआईएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।


कोरबा में मनाया गया स्थापना दिवस
गेवरा स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ने सीटीआई मैदान स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बल सदस्यों के कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन जवानों ने किया। इसमें सुरक्षा बल की चार टुकड़ियों में भाग लिया। एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक एसके मोहंती की उपस्थिति में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर बल के जवानों ने परेड सलामी मार्च पास्ट के साथ रिप्लेस शूटिंग, पोस्ट प्रोटेक्शन डेमो, प्रदर्शन से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed