फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chilly winds in Chhattisgarh have increased chill, with temperatures expected to rise again until November 17

Weather News: छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, 17 नवंबर तक कड़ाके की ठंड बरकरार, फिर बढ़ेगा तापमान

Fri, 14 Nov 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Nov 2025 10:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार बढ़ रही सर्दी ने जनजीवन पर असर डाल दिया है। सुबह और रात के समय कंपकंपी बढ़ गई है। फिलहाल 17 नवंबर तक लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Chilly winds in Chhattisgarh have increased chill, with temperatures expected to rise again until November 17
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार बढ़ रही सर्दी ने जनजीवन पर असर डाल दिया है। सुबह और रात के समय कंपकंपी बढ़ गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटे बाद प्रदेश को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी बढ़ेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल 17 नवंबर तक लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तरी हिस्सों से लगातार शुष्क और ठंडी हवा बह रही है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। नमी आने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं है और एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है।
विज्ञापन


सरगुजा में शीतलहर, कई जिलों में पारा गिरा
सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा दुर्ग और राजनांदगांव के कई इलाकों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। अन्य जिलों में भी सुबह के समय ठिठुरन का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी नीचे
  • रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।
  • राजधानी का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे 29 डिग्री दर्ज किया गया।
  • माना में पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया।
  • दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ।
  • अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक गिर गया और अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा।
  • बिलासपुर में अधिकतम 28.4 और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा।

राजधानी रायपुर में आज का मौसम
रायपुर में आज आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed