{"_id":"6960881e1ad400233609ab47","slug":"chill-increases-in-chhattisgarh-cold-wave-alert-in-many-districts-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Fri, 09 Jan 2026 10:17 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में जनवरी की ठंड अब और तीखी होती जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी को लेकर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में जनवरी की ठंड अब और तीखी होती जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी को लेकर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उत्तर से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक कई जिलों में ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों—सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर—के अलावा रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
इसके साथ ही दुर्ग संभाग और राजनांदगांव संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिले के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, जहां रात का तापमान गिरकर 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग में दिन का तापमान सबसे अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर बना रहेगा। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को हल्की धुंध छाने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।