फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Children of registered workers will get opportunity of free education from class 6th to 12th, apply here in CG

CG News: पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा का अवसर, यहां करें आवेदन

Wed, 30 Jul 2025 04:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 30 Jul 2025 04:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
Children of registered workers will get opportunity of free education from class 6th to 12th, apply here in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। योजना में राज्य के विभिन्न जिलों में चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराया जाएगा, जहां उन्हें शिक्षण के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकें और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक योजना का लाभ उठाने के लिए https://shramevjayate.cg.gov.in वेबपोर्टल या 'Shramev Jayate' मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वहीं मण्डल के सचिव गिरीश राम टेके ने बताया कि आवेदक अपने जिले के श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र और लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय अथवा श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed