फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Children fishing found severed head of a woman in Korba

थैले में सिर और कलाई: मछली पकड़ रहे बच्चों को मिला महिला का टुकड़ों में शव, कपड़ों पर लिखा है ये नाम

Mon, 20 Jan 2025 09:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

कोरबा जिले में मछली पकड़ते वक्त बच्चों को एक थैला मिला। थैले में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Children fishing found severed head of a woman in Korba
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले की सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में पंप हाउस झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास एक हसदेव नदी में बच्चे मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान बच्चों को एक प्लास्टिक का थैला नदी में बहते हुए मिला। बच्चों ने थैले को नदी से बाहर निकाला। बच्चों ने थैला खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का सिर, बाल, कलाई का एक हिस्सा और एक कथरी (कपड़ा) में लिपटा हुआ पंजा मिला। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौजूद है। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थैले में एक समीज और गुलाबी रंग का टॉप मिला है। इसमें एक ओर Lovely Earth Tones और दूसरी ओर ATHIYA लिखा है। पुलिस के मुताबिक, घटना 1.5 से दो माह पहले की हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आगे की जांच की जारी है। वहीं, आसपास मुनादी भी कराई जा रही है, ताकि पहचान हो सके।
विज्ञापन


पुलिस ने अपील की है कि जिला कोरिया ,महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कोरबा में पिछले चार माह पहले ऐसे गुम इंसान (महिलाएं भी शामिल) उनसे संबंधित व्यक्ति सीएसईबी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपड़े के आधार पर तलाश करने से महिला की पहचान हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed