फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Children crossing swollen river in Kondgaon to reach school

खतरे में भविष्य: जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे, विकास के नाम पर खिलवाड़; जिम्मेदार कौन?

Thu, 01 Aug 2024 07:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

कोंडागांव जिले की ग्राम पंचायत तोतर में स्कूली बच्चे जोखिम उठाकर उफनती नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं। केदार कश्यप क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद यहां विकास की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Children crossing swollen river in Kondgaon to reach school
नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोतर में बारिश की तस्वीरें विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। इस क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने चुनाव जीता और आज मंत्री बने हुए हैं। बावजूद इसके यहां के बच्चे आज भी उफनती नदी को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत तोतर जिला मुख्यालय कोंडागांव से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके गांव में विकास की स्थिति अत्यंत खराब है। स्कूली बच्चे जोखिम उठाकर उफनती नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं। केदार कश्यप क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद यहां विकास की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। जिला प्रशासन जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दावा कर रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि यहां के बच्चे आज भी उफनती नदियों को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बारिश के चलते जिले में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। चाहे नगरीय निकाय हो या ग्राम पंचायत, हर जगह बारिश ने जिला प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। स्वास्थ्य विभाग हो या शिक्षा विभाग, जल संसाधन हो या जिला सड़क योजना, हर जगह विकास के दावे बारिश में धुलते हुए नजर आ रहे हैं। सरपंच ग्राम पंचायत तोतर ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में उफनती नदी पार करते बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति दिल दहला देने वाली है। ये तस्वीरें स्पष्ट करती हैं कि प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर बुनियादी सुविधाएं हासिल करनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed