फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   child suffering from cancer died during removal of Tikramana in Bilaspur

निगम की मनमानी ने ली जान: अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा घर, कैंसर पीड़ित बच्चे की हुई मौत; रोते-बिलखते रहे परिजन

Fri, 30 May 2025 08:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 May 2025 08:41 PM IST
सार

बिलासपुर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई में मकान ढहने से कैंसर पीड़ित मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिना नोटिस के घर तोड़ा गया।  

विज्ञापन
child suffering from cancer died during removal of Tikramana in Bilaspur
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई कार्रवाई में एक मकान के क्षतिग्रस्त होने से कैंसर पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसमें सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मकान टूटने से बच्चे की मौत को लेकर गुस्सा व्यक्त किया गया। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस या चेतावनी के उनके घर को जबरन तोड़ दिया, जिसके मानसिक आघात के कारण बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को संतोष यादव के घर पर नगर निगम की कार्रवाई हुई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्चे की गंभीर बीमारी का हवाला देकर कुछ समय की मोहलत मांगी थी, लेकिन निगम कर्मचारियों ने उनकी बात अनसुनी कर घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि अन्य मकानों में केवल 70 फीट तक तोड़फोड़ की गई, जबकि उनके घर को 200 फीट अंदर तक तोड़ा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ ऐसे मकान छोड़ दिए गए, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मासूम हिमांशु की मृत्यु के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की अनुपस्थिति से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई अव्यवस्थित और असंवेदनशील थी, जिसके परिणामस्वरूप एक मासूम की जान चली गई। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed