फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child injured in IED blast in Bijapur dies during treatment

Bijapur: आईईडी ब्लास्ट में घायल बालक की इलाज के दौरान हुई मौत, जंगल में बकरी चराने गया था हिड़मा कवासी

Sat, 27 Jul 2024 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jul 2024 10:47 PM IST
सार

बीजापुर में बकरी चराने गया एक दस साल का बालक नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट आने से घायल हो गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Child injured in IED blast in Bijapur dies during treatment
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बकरी चराने जंगल गया एक दस साल का बालक नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बच्चे का प्राथमिक इलाज मुतवेंडी सीआरपीएफ कैंप में कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया था। यहां बालक की इलाज के दौरान ब्लड लॉस होने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर ढाई बजे के दरमियान पटेलपारा मुतवेंडी निवासी हिड़मा कवासी (10) बकरी चराने जंगल की ओर गया हुआ था। इसी बीच पीडिया मुरुमपारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बालक हिड़मा कवासी को हाथ व पैर में गंभीर चोट आई थी। 
विज्ञापन


उसे जख्मी हालत में प्राथमिक उपचार के लिए मुतवेंडी सीआरपीएफ कैम्प लाया गया। यहां उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया था। जिला अस्पताल में बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्लड लॉस की वजह से बालक की मौत हो  हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed