फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child dies in tragic accident caught in fire in barn another narrowly escapes in Jashpur

Jashpur: दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत, खलिहान में लगी आग की चपेट में आया, दूसरा बाल-बाल बचा

Sat, 21 Dec 2024 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।
 

विज्ञापन
Child dies in tragic accident caught in fire in barn another narrowly escapes in Jashpur
खलिहान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


मौत के जाल में ऐसे फंसा मासूम
आग लगने पर अविरल किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन एल्ड्रियन खलिहान के अंदर फंस गया। धुएं और आग के बीच दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आग की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एल्ड्रियन को खलिहान से बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दमकल और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। एसडीएम नन्द जी पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के पिता प्रबोध एक्का ने थाने में घटना की जानकारी दी, और प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे ने मर्ग पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की।वहीं घटनास्थल में दमकलकर्मी  पुलिस व गांववालों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम नंदजी पांडे ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और ग्रामीणों से अपील की कि वे खलिहानों के पास बच्चों को अकेला न छोड़ें। आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed