फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child dies after lizard enters mouth in Korba

मुंह में छिपकली घुसने से मासूम की मौत: घर के पास खेल रहा था तीन साल का बच्चा, मां सामान लेकर लौटी तो मिली लाश

Mon, 24 Jul 2023 02:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Jul 2023 02:55 PM IST
सार

कोरबा जिले में मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत  के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Child dies after lizard enters mouth in Korba
नागिनभांटा मोहल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुस जाने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की कुछ सामान लेने के लिए बाहर दुकान पर गई थी और बच्चा घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार पांडेय ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा जगदीश पांडेय घर के पास खेल रहा था। जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मां जब घर लौटी तो बच्चे बेसुध पड़ा था। यह देखका उसने आसपास के लोगों को बताया और डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ सकेगा। हालांकि माना जा रहा है कि छिपकली मुंह में जाने से उसका जहर बच्चे में फैल गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed