फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child dies after being hit by speeding car in Korba

बुझ गया चिराग: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बच्चे की मौत, तीन बेटियों में इकलौता था बेटा

Sat, 16 Dec 2023 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Dec 2023 05:08 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे अपने माता-पिता का इकलौता था।
 

विज्ञापन
Child dies after being hit by speeding car in Korba
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बोईदा अटल चौक स्थित घर के सामने खेल रहा डेढ़ वर्षीय बच्चा एकाएक सड़क पर पहुंच गया। इस दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद कार लेकर चालक भाग गया, जिसने सीपत थाना में सरेंडर कर दिया। दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के बोईदा अटल चौक के पास विनोद पटेल सपरिवार रहते हैं, जो महामाया किराना दुकान का संचालन कर परिवार चलाते हैं। उसके चार बच्चों में तीन बेटी व डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र गौरांश था। गौरांश अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की शाम घर के सामने खेल रहा था। एकाएक वह घर से दुकान के सामने सड़क पर पहुंच गया। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार कार ने गौरांश को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बच्चे की मौत से परिजन समेत ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। हादसे से क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed