फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child constable dies in collision with Bolero in Bijapur

CG: नक्सलियों ने कर दी थी पिता की हत्या, अनुकंपा पर 16 साल का आदर्श बना बाल आरक्षक; सड़क हादसे में मौत

Thu, 26 Sep 2024 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

बीजापुर जिले में बोलेरो ने बाइक सवार बाल आरक्षक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया गया। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 
 

विज्ञापन
Child constable dies in collision with Bolero in Bijapur
बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में गुरुवार की दोपहर बोलेरो ने एक बाल आरक्षक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया गया। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि बोलेरो स्कूल संचालक शंकर नाग की थी। मृतक आदर्श बाल आरक्षक के पिता पनकु पुनेम नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बाल आरक्षक आदर्श पुनेम (16) पुत्र स्व. पनकु पुनेम पुलिस लाइन से अपनी बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो टक्कर मार दी। बाल आरक्षक आर्दश पुनेम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोलेरो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संचालक शंकर नाग की थी। मृतक आदर्श डीएव्ही स्कूल में 10वीं का छात्र था और आज उसकी तिमाही परीक्षा होनी थी। मृतक का अंतिम संस्कार गृहग्राम चेरपाल में किया जाएगा। बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अब से सात साल पहले मृतक बाल आरक्षक आदर्श पुनेम के पिता सहायक आरक्षक पनकू पूनेम की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। सरकार ने आदर्श पुनेम को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बालिग होने तक बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया था। बालिग होने के दो साल बाद उसकी नियुक्ति बतौर आरक्षक के पद पर होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed