फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Secretary said government and administration working together to control malaria and diarrhea

मलेरिया-डायरिया मामला: मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट ने प्रस्तुत किया जवाब, कहा- शासन और प्रशासन जुटकर कर रहा कार्य

Thu, 25 Jul 2024 06:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने प्रस्तुत जवाब में मुख्य सचिव ने कहा कि मलेरिया और डायरिया कंट्रोल के लिए शासन और प्रशासन जुटकर कार्य कर रहा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Secretary said government and administration working together to control malaria and diarrhea
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव की ओर से हाईकोर्ट में प्रस्तुत जवाब में कहा गया है कि मलेरिया और डायरिया कंट्रोल के लिए शासन और प्रशासन जुटकर कार्य कर रहा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कैंप लगाए जा रहे हैं और जांच के बाद दवा दी जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि मरीजों को उपचार से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिए कि कोई भी मरीज बिस्तर या दवा के अभाव में अस्पताल से न लौटें। साथ ही उपचार के पर्याप्त इंतजाम और रोग फैलने से रोकने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई अब 13 अगस्त को रखी है। दरअसल जिले के टेंगनमाड़ा में दो बच्चों की मलेरिया से मौत, कांवड़ में मरीज को अस्पताल ले जाने और प्रदेश में कई स्थानों पर मलेरिया से मौत की खबर पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने बीते 18 जुलाई को राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। 
विज्ञापन


कोटा विकासखंड के टेंगनमाड़ा में 12 और 15 साल के दो भाइयों इमरान और इरफान की बुधवार को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। झोलाछाप डॉक्टर ने दोनों बच्चों को स्लाइन चढ़ाया और इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोटा के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर दोनों भाइयों की मौत हो गई। इसके बाद भी मलेरिया और डायरिया से बिलासपुर क्षेत्र और संभाग में कई मौत हुई हैं और लगातार मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा ब्लॉक में ही कांवड़ में मरीज को ढोने, सरगुजा और बस्तर संभाग में डायरिया और मलेरिया से 11 से अधिक लोगों की मौत की घटनाओं को भी चीफ जस्टिस ने गंभीरता से लिया है। बता दें कि प्रदेश में डायरिया और मलेरिया जानलेवा हो गया है। बिलासपुर जिले में मलेरिया का प्रकोप जारी है। जांजगीर चांपा जिले में भी डायरिया से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed